इन 6 राशि वालों का 'गुड टाइम' स्टार्ट, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन देगा भारी पैसा

Surya Gochar 2026 : 25 मई की दोपहर को सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। इसके चलते कुछ राशि वालों का गुड टाइम स्टार्ट होने वाला है।

Surya Gochar 2026 : 25 मई 2026 को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र माना जाता है और इसका संबंध सुख, वैभव, आकर्षण, धन और समृद्धि से जोड़ा जाता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की भी शुरुआत हो जाएगी। नौतपा के दौरान सूर्य का प्रभाव पृथ्वी पर सबसे ज्यादा माना जाता है। इस समय गर्मी तेज रहती है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, धन और मान-सम्मान में बढ़ोतरी कराने वाला भी साबित हो सकता है।

Surya Gochar 2026   सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ दे सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है और नौकरी में भी अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा दे सकता है।

End of Feed