अध्यात्म

Surya Mantra For Makar Sankranti: सूर्य अर्घ्य से लेकर मनोकामना पूर्ति तक, बहुत शक्तिशाली हैं ये 12 मंत्र

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 15, 2023, 09:26 AM IST

Surya Mantra: इन मंत्रों के साथ सूर्य देव की करें उपासना हर मनोकामना होगी पूरी। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर इन मंत्रों का जरर करें जाप।

Image

सूर्य अर्घ्य मंत्र

सूर्य देव की पूजा का बेहद महत्व माना जाता है। इन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति को मान-सम्मान, नौकरी में तरक्की और अनेक सफलता प्राप्त होती है। इनकी उपासना के लिए मकर संक्रांति का दिन विशेष माना जाता है। कहते हैं इस खास दिन पर जो व्यक्ति इनकी सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। जानिए सूर्य देव के 12 प्रभावशाली मंत्र।

सूर्य अर्घ्य मंत्र (Surya Arghya Mantra)

-ताम्रकलश में जल के साथ गंध यानी कुमकुम-चन्दन-अक्षत डालकर यह मंत्र बोले-

ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते |

अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं नमोस्तुते ||

-सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उसमें से थोड़ा चरणामृत ग्रहण करे-

ॐ अर्घ्यं गृहाण देवेश गन्धपुष्पाक्षतैः सह |

करुणां कुरु में देव गृहाणार्घ्यं नमोस्तुते ||

-इस श्लोक को बोलकर जल ग्रहण करने से मनुष्य के सभी पापो का विनाश हो जाता है-

ॐ अकाल मृत्यु हरण सर्वव्याधि विनाशनं |

सूर्य पादोदकं तीर्थं जठरे धारयाम्यहं ||

|| सूर्य अर्घ्य मंत्र समाप्तः ||

मनोकामना पूर्ति के लिए सूर्य मंत्र

2. ॐ हृीं रवये नम:

अगर आप शरीर का रक्त संचार ठीक करना चाहते हैं, तो सूर्य देव के सामने खड़े होकर इस मंत्र का जाप करें। इससे कफ आदि से जुड़े रोग भी दूर होते हैं।

3. ॐ हूं सूर्याय नम:

मानसिक शांति के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

4. ॐ ह्रां भानवे नम:

मूत्राशय से जुड़ी समस्याओं के लिए आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

5. ॐ हृों खगाय नम:

मलाशय से संबंधित समस्या के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शरीर का बल बढ़ता है।

6. ॐ हृ: पूषणे नम:

आप अपना बल और धैर्य बढ़ाना चाहते हैं, तो इस मंत्र का जाप करें।

7. ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

इस मंत्र का लाभ छात्रों को विशेष रूप से मिलता है।

8. ॐ मरीचये नमः

इस मंत्र के जाप से मनुष्य स्वस्थ काया प्राप्त करता है।

9. ॐ आदित्याय नमः

इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तीव्र होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

10. ॐ सवित्रे नमः

इस मंत्र के जाप से मनुष्य का मान-सम्मान बढ़ता है।

11. ॐ अर्काय नमः

इस मंत्र के जाप से मन दृढ़ होता है। जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।

12. ॐ भास्कराय नमः

इस मंत्र के जाप से आंतरिक और बाहरी शरीर स्वच्छ रहता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article