Surdas Jayanti 2026: सूरदास जयंती पर पढ़ें उनके लिखे भक्तिपूर्ण पद, साथ ही जानें इनका भावपूर्ण अर्थ

Surdas ke Pad in Hindi (सूरदास के पद हिंदी में): भारतीय संत परंपरा के एक महान कवि और भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त सूरदास जी की आज जयंती है। उनकी जयंती के मौके पढ़ें सूरदास के पद।

Surdas ke Pad in Hindi (सूरदास के पद हिंदी में): भक्ति साहित्य की परंपरा में संत सूरदास का नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता है। 15वीं-16वीं शताब्दी के इस महान संत-कवि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान कृष्ण के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रेम को अमर बना दिया। सूरदास जी जिन्हें प्रेम से ‘सूर’ भी कहा जाता है, हिंदी साहित्य के ऐसे चमकते सितारे हैं जिनकी काव्य प्रतिभा आज भी लोगों के हृदय को स्पर्श करती है।

surdas jayanti 2026

सूरदास जी के पद

सूरदास की रचनाओं की सबसे बड़ी विशेषता उनकी भावनात्मक गहराई और सहज अभिव्यक्ति है। उन्होंने भगवान कृष्ण के बाल रूप, उनकी चंचल लीलाओं, राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम और भक्ति के विभिन्न रूपों का बेहद सुंदर और जीवंत चित्रण किया है। उनकी रचनाएं पढ़ते समय ऐसा लगता है मानो वृंदावन की गलियों में कृष्ण की लीलाएं सजीव हो उठी हों। सूरदास की सबसे प्रसिद्ध कृति सूरसागर है। कहा जाता है कि इसमें लगभग एक लाख पद माने जाते हैं। आज यानी वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सूरदास जयंती (Surdas Jayanti 2026) मनाई जाती है। आज सूरदास जयंती के मौके पर पढ़ें उनके चुनिंदा पद अर्थ सहित...

End of Feed