अध्यात्म

आज सूर्यास्त कब होगा, जानें कितने बजे निकलेगा चांद

Sunset Today Timing (आज का सूर्यास्त समय – 04 जनवरी 2026): अगर आप भी आज के सूर्यास्त का सही समय जानना चाहते हैं और साथ ही यह देख रहे हैं कि आज चांद कब दिखाई देगा, तो यहां आपको सटीक और काम की जानकारी मिल जाएगी। व्रत-उपवास रखने वालों से लेकर पूजा-पाठ करने वालों तक, बहुत से लोगों के लिए सूर्यास्त और चंद्र उदय का समय जानना जरूरी होता है।

Image

आज का सूर्यास्त समय

Sunset Today Timing (आज का सूर्यास्त समय – 04 जनवरी 2026): सूर्यास्त के समय को संध्याकाल कहा जाता है, जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। इस समय दीप प्रज्वलन, संध्या वंदन, गायत्री मंत्र जाप और तुलसी पूजन करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि संध्याकाल में की गई पूजा जल्दी फल देती है। एकादशी, प्रदोष व्रत, करवा चौथ और सत्यनारायण व्रत जैसे कई व्रतों का पारण भी सूर्यास्त के बाद ही किया जाता है। इसी समय के आसपास चांद भी आसमान में नजर आने लगता है। यहां आप आज यानी 04 जनवरी 2026 के सूर्यास्त और चंद्र उदय से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।।

शहर (City) आज सूर्यास्त का समय (Sunset Time Today) आज चांद निकलने का समय (Moonrise Time Today)

शहर (City)आज सूर्यास्त का समय (Sunset Time Today)आज चांद निकलने का समय (Moonrise Time Today)
नई दिल्लीसांय 5:37 बजेसांय 06:41 बजे
नोएडासांय 5:38: बजेसांय 06:41 PM बजे
गाजियाबादसांय 5:37 बजेसांय 06:41 बजे
फरीदाबादसांय 5:36 बजेसांय 06:41 बजे
गुरुग्रामसांय 5:37 बजेसांय 06:41 बजे
मेरठसांय 5:35 बजेसांय 6:45 बजे
हापुड़सांय 5:30 बजेसांय 6:45 बजे
पानीपतसांय 5:30 बजेसांय 6:45 बजे
लखनऊसांय 5:28 बजेसांय 06:50 बजे
आगरासांय 5:30 बजेसांय 06:52 बजे
कानपुरसांय 5:27 बजेसांय 06:50 बजे
मुंबईसांय 6:07 बजेसांय 07:20 बजे
कोलकातासांय 5:04 बजेसांय 7:12 बजे
चेन्नईसांय 5:50 बजेसांय 07:01 बजे
बेंगलुरुसांय 5:58 बजेसांय 07:13 बजे
हैदराबादसांय 5:49 बजेसांय 07:05 बजे
अहमदाबादसांय 6:03 बजेसांय 7:28 बजे
पुणेसांय 6:05 बजेसांय 07:17 बजे
जयपुरसांय 5:27 बजेसांय 06:50 बजे
पटनासांय 5:10 बजेसांय 7:15 बजे
चंडीगढ़सांय 5:30 बजेसांय 7:20 बजे
भोपालसांय 5:42 बजेसांय 7:25 बजे
इंदौरसांय 5:45 बजेसांय 7:24 बजे
सूरतसांय 6:06 बजेसांय 7:20 बजे
वडोदरासांय 6:01 बजेसांय 7:23 बजे
रायपुरसांय 5:46 बजेसांय 7:18 बजे
भुवनेश्वरसांय 5:10 बजेसांय 7:22 बजे
गुवाहाटीसांय 5:00 बजेसांय 7:08 बजे
वाराणसीसांय 5:23 बजेसांय 7:16 बजे
प्रयागराजसांय 5:24 बजेसांय 7:17 बजे
कोच्चिसांय 6:01 बजेसांय 7:50 बजे
तिरुवनंतपुरमसांय 6:04 बजेसांय 7:52 बजे
गोवासांय 6:07 बजेसांय 7:22 बजे
उदयपुरसांय 5:30 बजेसांय 7:18 बजे

सूर्यास्त के समय का महत्व

आज भी भारतीय परंपराओं में सूर्यास्त के समय को खास माना जाता है। मान्यता है कि इस वक्त कुछ कामों से बचना बेहतर होता है, जैसे लंबी यात्रा शुरू करना, पैसों का लेन-देन करना, दान देना, घर में झाड़ू लगाना या बाल और नाखून काटना। माना जाता है कि सूर्य ढलते समय वातावरण में बदलाव होता है, इसलिए इस समय शांति और संयम रखना शुभ रहता है।

सूर्यास्त से पहले और बाद का लगभग एक घंटे का समय प्रदोष काल कहलाता है। आज के दौर में भी इस समय को आत्मचिंतन, ध्यान और विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना के लिए उत्तम माना जाता है। माना जाता है कि प्रदोष काल में की गई पूजा से मानसिक शांति मिलती है और दिनभर की नकारात्मकता दूर होती है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article