15 दिन बाद शुरू होगा इन 4 राशियों का डायमंड टाइम, विशाखा में जाएंगे 'ग्रहों के राजा'

Surya Gochar Vishakha Nakshatra 2026: नवंबर के शुरुआती हफ्ते में ग्रहों के राजा सूर्य विखाशा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इससे कुछ राशियों को भारी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

Surya Gochar Vishakha Nakshatra 2026: 6 नवंबर 2026 की रात 9 बजकर 8 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय सूर्य तुला राशि में नीच अवस्था में रहेंगे। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिन्हें ज्ञान, भाग्य, समृद्धि और विस्तार का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर, आर्थिक स्थिति, आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खास बात यह है कि सूर्य के विशाखा नक्षत्र में प्रवेश के समय गुरु सिंह राशि में रहेंगे। इससे कुछ राशियों के लिए अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने और नए अवसर तलाशने के रास्ते खुल सकते हैं।

Surya Gochar Vishakha Nakshatra 2026 सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए शुभ रहेगा

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए शुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

सूर्य का तुला राशि में नीच होना इस गोचर का अहम पहलू है। सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान-सम्मान, सरकारी क्षेत्र और अधिकार का कारक माना जाता है। तुला राशि में सूर्य की स्थिति इन मामलों में संतुलन और सही रणनीति की जरूरत बढ़ाती है। वहीं, विशाखा नक्षत्र का स्वामी गुरु लक्ष्य हासिल करने, ज्ञान और विस्तार से जुड़ा है। ऐसे में यह बदलाव उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो मेहनत के दम पर करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं या लंबे समय से अटके काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। चंद्र राशि से सूर्य के गोचर भाव को ध्यान में रखें तो वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए खास अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन राशियों को किस क्षेत्र में फायदा मिल सकता है।

End of Feed