15 दिन संभलकर चलें ये 5 राशियां, 31 मार्च से 14 अप्रैल का समय है अशुभ

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 31 मार्च की शाम से कुछ राशि वालों का अशुभ टाइम शुरू हो जाएगा। आगामी 14 अप्रैल तक इनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण इन राशि वालों को बेहद ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। दरअसल, इस दौरान सूर्य रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे, लेकिन वे मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा?

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 31 मार्च की शाम 8 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में रहते हुए रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह स्थिति 14 अप्रैल तक बनी रहेगी। रेवती नक्षत्र बुध का नक्षत्र माना जाता है, जबकि सूर्य और बुध के स्वभाव में अंतर होने के कारण इस दौरान कई लोगों को मानसिक दबाव, काम में देरी और फैसलों में कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए खराब रहेगा

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए खराब रहेगा

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय खर्च और मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। अचानक ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से कोई योजना नहीं बनाई होगी। कामकाज में मन कम लगेगा और बार-बार ध्यान भटक सकता है। ऑफिस में छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी बन सकती हैं। इसके अलावा नींद की कमी और ज्यादा सोचने की आदत आपको परेशान कर सकती है। इस दौरान किसी भी तरह का बड़ा निर्णय लेने से बचें और अपने काम को धीरे-धीरे और समझदारी से पूरा करें।

End of Feed