Sun Transit 2023: सू्र्य देव आज मिथुन राशि में करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इनका प्रभाव

Sun Transit 2023: सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जुलाई तक यहां स्थिति रहेंगे। जानिए इस गोचर का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर।

Sun Transit 2023: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करके 15 जुलाई तक वहां रहेंगे। जिस दिन सूर्य एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं वह तिथि सूर्य संक्रांति कहलाती है। यह संक्रांति इस वर्ष देश के लिए बहुत ही शुभ है। व्यवसाय बढ़ेगा। मिथुन का स्वामी बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है लेकिन सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाता है। यह माह कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल का भी रह सकता है। मेदिनीय ज्योतिष के अनुसार 23 जून के बाद बारिश संभावित है। यह माह आर्थिक रूप से विकास व विशेषकर फ़िल्म व टीवी उद्योग के लिए बेहतर होगा। इस बीच स्वर्ण के मूल्य में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। चांदी स्थिर। शेयर सूचकांक में थोड़ा सुधार रहेगा।

सूर्य के मिथुन राशि में गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव

धन की प्राप्ति होगी। राजनीतिक रुप से लाभ में रहेंगे। व्यय भी बढ़ेगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध पर कार्य प्रारंभ करेंगे। गो माता को गुड़ खिलाएं। छात्रों के लिए सफलता का समय रहेगा।

End of Feed