Sun Transit In Sagittarius 2023: सूर्य के धनु राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sun Transit 2023 In Sagittarius Effects: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर लिया है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब धनु संक्रांति मनाई जाती है। जानिए सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Sun Transit In Sagittarius 2023: दिनांक 16 दिसम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि त्यागकर धनु राशि में आएंगे। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। धनु का स्वामी गुरु होता है। यह संक्रांति सिंह, तुला व मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ है। धनु व तुला राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर के लोग जॉब को नई दिशा देंगे। कन्या व मीन राशि राजनीति में ज्यादा लाभान्वित होगी। आइए अब जानते हैं सूर्य के धनु गोचर का विस्तृत प्रभाव।

sun transit 2023

Sun Transit 2023 In Sagittarius Effects

मेष राशि

सूर्य का गोचर नवम यानी भाग्यभाव में होगा। जॉब में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। व्यवसाय में स्थितियां अब अनुकूल हो जाएंगी। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। व्यवसाय परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।गायत्री मंत्र का जप करें।

End of Feed