अध्यात्म

Panchang 17 December 2023: इस दिन मनाई जाएगी विवाह पंचमी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

Panchang 17 December 2023: पंचांग अनुसार 17 तारीख को विवाह पंचमी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान राम और सीता का विवाह हुआ था। 17 दिसंबर के पंचांग से जानिए विवाह पंचमी का शुभ मुहूर्त।

Image

Panchang 17 December 2023

Panchang 17 December 2023 In Hindi: पंचांग अनुसार 17 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा और योग हर्षण। सूर्य देव धनि रााशि में तो चंद्र देव दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक मकर में इसके बाद कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। तिथि अनुसार इस दिन विवाह पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। अब जानिए 17 दिसंबर का पूरा पंचांग।

Vivah Panchami 2023 (विवाह पंचमी 2023)

विवाह पंचमी- 17 दिसंबर 2023, रविवार

पंचमी तिथि प्रारम्भ- 16 दिसम्बर 2023 को 08:00 PM बजे

पंचमी तिथि समाप्त- 17 दिसम्बर 2023 को 05:33 PM बजे

17 December 2023 Shubh Muhurat (17 दिसंबर 2023 शुभ मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:54 ए एम से 05:48 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 05:21 ए एम से 06:42 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:37 ए एम से 12:20 पी एम

विजय मुहूर्त- 01:44 पी एम से 02:26 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 05:13 पी एम से 05:40 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 05:15 पी एम से 06:36 पी एम

अमृत काल- 05:15 पी एम से 06:44 पी एम

निशिता मुहूर्त- 11:32 पी एम से 12:26 ए एम, दिसम्बर 18

17 December 2023 Rahukaal Time (17 दिसंबर 2023 राहुकाल समय)

17 दिसंबर 2023 को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 56 मिनट से शाम 05 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस समय पर कोई भी शुभ काम न करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article