Sudhanshu ji Maharaj: विश्व में अध्यात्म की रोशनी फैला रहे सुधांशु जी महाराज, गीता के ज्ञान और कर्म योग को बताया जीवन की सही राह

Sudhanshu ji Maharaj Profile, Bio in Hindi: पूरी दुनिया में आध्यात्मिक ज्ञान लाने के कार्य में जुटे हैं सुधांशु जी महाराज। कर्म योग के जरिए जीवन का मार्गदर्शन करने के साथ वह जन कल्याण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विश्व जागृति मिशन की स्थापना भी की है। महाराज जी की ओर से दिए भागवद गीता पर प्रवचन सही दिशा पर चलने की राह सिखाते हैं।

Sudhanshu ji Maharaj Profile, Bio in Hindi: उत्तर : सुधांशु जी महाराज का जन्म 2 मई 1955 में उत्तर प्रदेश के हरिपुर में हुआ। शिवालिक पर्वतमाला के नजदीक और गंगा-यमुना नदियों के मध्य स्थित उनकी जन्मस्थली में ही प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। यहीं से ही आध्यात्मिकता की तरफ उनका रुझान बढ़ा । इसके पश्चात उन्होंने 20 वर्ष तक अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल में ग्रहण की और बाद में मैंने हरिद्वार में दर्शनशास्त्र की शिक्षा हासिल की। हिमालय के संत स्वामी सदानंद जी महाराज से उनको ज्ञान दीक्षा मिली और उन्हीं के आदेश पर भारत भ्रमण आरंभ किया। और इस भ्रमण ने उनके आध्यात्मिक ज्ञान में और अधिक विस्तार प्रदान किया। गुरु के आदेश से उन्होंने वेद, शास्त्र, उपनिषद, गीता, रामायण की शिक्षाओं का प्रचार जन-जन तक करना आरंभ कर दिया ताकि जन-मानस तक धर्म का संदेश पहुंचा सकें।

Sudhanshu Ji Maharaj

Sudhanshu Ji Maharaj

आध्यात्मिक साधकों के लिए संदेश

End of Feed