अध्यात्म

Success Tips: घर से निकलते समय हमेशा ध्‍यान रखें इन उपायों को, जीवन में हमेशा मिलता रहेगा ‘गुडलक’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 08:47 PM IST

success Tips: हिन्‍दू धर्म में गुड लक को लेकर कई तरीके बताए गए हैं। उसमें सामुद्रिक शास्त्र बहुत खास है। यह भविष्य जानने का सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। अगर आप अपने जीवन को सफल बनाने के लिए सामुद्रिक शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं इन नियमों को पालन जरूर करें।

Image

जीवन में ग्रह बाधा को दूर कर ये उपाय लाते हैं ‘गुडलक’

Success Tips: हिन्‍दू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र को भविष्य जानने का सबसे बेहतर तरीका बताया गया है। इसके कई अलग-अलग भागों में अलग-अलग तरीकों से भविष्य का हाल बहुत ही विस्‍तार से बताया गया है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन को सफल बनाने के लिए सामुद्रिक शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं तो घर से बाहर निकलते समय बस ये दो काम कर लें तो सफलता पक्का आपके कदम चूमेगी। इस उपाय से आपके जीवन में सफलता आएगी, वहीं विघ्न-बाधाएं और ग्रह दोष भी दूर होने लगेंगे।

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार किसी भी व्‍यक्ति के लिए कोई भी दिन या काम छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी के लिए समय बहुत जरूरी होता है। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार जब भी आप आप घर से बाहर निकलें तो भगवान का नाम लेकर निकलें। हमेशा ध्‍यान रखें कि अगर किसी बहुत ही बड़े कार्य से जा रहे हैं तो घर से बाहर निकलते समय अपने दाहिना पैर को बाहर निकालें। वहीं किसी खास प्रयोजन यानी काम से जा रहे हैं तो घर से दही खाकर जाएं, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। वहीं, हिन्‍दू धर्म की प्रसिद्ध मान्यताओं के मुताबिक घर से बाहर निकलते समय रामायण की चौपाई- 'चलत विमान कोलाहल होई-जय रघुबीर कहत सब कोई' पढ़कर निकलने से रास्ते की स्‍भी बाधा दूर हो जाती है।

क्या न करें-

1. घर से बाहर जाते समय हमेशा ध्‍यान रखें कि अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं तो कभी भी बायां पैर को सामने न निकालें। यह अशुभ माना जाता है।

2. अगर आपका लेनदेन का कारोबार है तो घर से शुभ कार्य के लिए निकलते समय हमेशा अपने राहुकाल का ध्यान रखें। जब आप घर से निकलें तो उस दिन के आधार पर शुभ वस्तुओं का सेवन करके निकलें। इससे कार्य सफलता की संभावना बढ़ जाती है। नकारात्मकता या ग्रहों का दुष्प्रभाव भी खत्म होगा।

3. जब भी आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं तो आपकी पत्नी, माता-पिता, बेटा या कोई अन्‍य परिजन अगर आपको 'सिद्धि गणेश-दही मछली' कहकर विदा करे तो यह आपके दिन को शुभ बना सकता है। इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

4. सप्‍ताह में रविवार से लेकर शनिवार तक सातों दिन राहु काल के हिसाब से अलग-अलग समय निर्धारित है। अगर आप रोजाना बाहर जाते हैं तो किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर डायरी में नोट कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article