श्रील प्रभुपाद को मिली विश्व गुरु की उपाधि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दिया सम्‍मान, दुनिया भर में किया है सनातन का प्रचार

Srila Prabhupada: हरे कृष्णा आंदोलन के संस्थापक एवं आचार्य श्री कृष्ण कृपामूर्ति ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद को 'विश्व गुरु' की उपाधि दी गई है। यह उपाधि उनको अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से महा कुंभ के आयोजन के दौरान प्रदान की गई है।

Srila Prabhupada: इस्कॉन और विश्वव्यापी हरे कृष्णा आंदोलन के संस्थापक एवं आचार्य श्री कृष्ण कृपामूर्ति ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद को ऐतिहासिक महाकुंभ के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पहली बार 'विश्व गुरु' की उपाधि से सम्मानित किया। विश्व गुरु पट्टाभिषेक कार्यक्रम निरंजनी अखाड़ा के परिसर में नित्यानंद त्रयोदशी के पवन तिथि के अवसर में सम्पन्न हुआ। यह उपाधि श्रील प्रभुपाद को दुनिया भर में लाखों-करोड़ों अनुयायियों को सनातन धर्म से जोड़ने एवं इस्कॉन के प्रति देश-विदेश में उमड़ी श्रद्धा को देखते हुए दी गई।

Srila Prabhupada honoured with Vishwa Guru Title

Srila Prabhupada honoured with Vishwa Guru Title

निरंजनी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज, श्रीमहंत रवींद्र पूरी जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत अरुण गिरी जी श्री आवाहन अखाड़ा पीठाधीश, अखाड़ों के महामण्डलेश्वरगण, सचिव गण, श्रीमहंतगण एवं हजारों भक्तों की उपस्थिति में हुआ। हरे कृष्ण मूवमेंट और इस्कॉन बंगलौर के अध्यक्ष श्री मधु पंडित दास जी और वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दासा जी के पावन सानिध्य में स्वामी प्रभुपाद को यह सम्मान प्रदान किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव भरतर्षभ दासा ने की।

End of Feed