Aaj Ka Panchang 18 February 2025: आज के पंचांग से जानें 18 फरवरी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, दिशा शूल और उपाय
Aaj Ka Panchang 18 February 2025: आज मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन सूर्योंदय 6 बजकर 57 मिनट पर होगा तो सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 15 मिनट है। आइये पंचांग से जानते हैं आज का दिशा शूल, राहूकाल का समय और मंगलवार के उपाय।

aaj ka panchang 18 february 2025 in hindi
Aaj Ka Panchang 18 February 2025: आज परम पवित्र माघ फाल्गुन माह की खष्ठी तिथि है। आज मंगलवार है। हनुमान जी के निमित्त व्रत रहें।संकटमोचक बजरंगबली जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। हनुमान चालीसा के 07 पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान भोलेनाथ व माता दुर्गा जी के नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल व बेलपत्र व मधु अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। आज मन्दिर में रूद्राभिषेक करें। रोग से निवारण हेतु हनुमान बाहूक का पाठ करें।
Aaj Ka Panchang 18 February 2025-
संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह- फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, खष्ठी
पर्व- परम पुण्यदायी फाल्गुन खष्ठी व्रत, मंगलवार व्रत
दिवस- मंगलवार
सूर्योदय- 06:57am
सूर्यास्त- 6:15pm
नक्षत्र- चित्रा 07:35 am तक फिर स्वाती
चन्द्र राशि- तुला, स्वामी ग्रह- शुक्र
सूर्य राशि- कुम्भ, स्वामी ग्रह- शनि
करण- गर 06:13 pm तक फिर वणिज
योग- गण्ड 09:53 pm तक फिर वृद्धि
शुभ मुहूर्त-
1) अभिजीत- 12:14pm से 12:58 pm तक
2) विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:28pm तक
3) गोधुली मुहूर्त- 06:25pm से 07:21pm तक
4) ब्रम्ह मुहूर्त- 4:03m से 05:09am तक
5) अमृत काल- 06:07am से 07:46am तक
6) निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:42 से 12:29 तक रात
7) संध्या पूजन- 06:25 pm से 07:03pm तक
दिशा शूल-
उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक
क्या न करें- बड़े भाई की किसी बात की अवज्ञा मत करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और उपाय के बारे में यहां

बुध की अस्त अवस्था इन राशि वालों के लिए है खतरनाक, हो जाएं सावधान!

Chandi Ka Paya: 29 मार्च से चांदी के पाये में चलेंगे शनि देव, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड

Chaitra Month 2025: चैत्र महीने में भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Sheetala Ashtami 2025 Date: शीतला अष्टमी कब है 2025 में, नोट कर लें बसौड़ा पर्व की सही तारीख और मुहूर्त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited