Somwar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सारी इच्छा की पूर्ति होती है। प्रत्येक सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिव जी की पूजा -अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो आइए हम आपको सोमवार के उन उपायों के बारे में बताते हैं जो आपको धन, कर्ज, रिश्ते और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। सोमवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से लाभ मिलता है।
सोमवार के दिन करें ये उपाय
- प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग को जल चढ़ाएं व उनको बेलपत्र चढ़ाएं। शिवलिंग को बेलपत्र के समर्पण से पाप का शमन हो जाता है। वहां बैठकर ॐ नमः शिवाय महामंत्र का जप करें।
- भगवान शिव इतने भोले हैं कि वह भक्त से जब प्रसन्न होते हैं तो उसको मनोवांछित वरदान देते हैं। वह निराकार व साकार स्वरूप में परमब्रम्ह हैं। श्री रामचरितमानस की यह पंक्ति महामंत्र है। एक माला रुद्राक्ष पर ॐ नमः शिवाय के बाद इस चौपाई को 18,21 या 108 बार पढ़े ,आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। यह आजमाई हुई चमत्कारिक बात है। शिव कल्याणकारी हैं।मङ्गल करते हैं। रुद्र रूप में शिव की पूजा हर मनोकामना को पूर्ण करती है। ईश्वर अंश जीव अविनाशी। हम सब ईश्वर के अंश हैं। बात सम्पूर्ण समर्पण की है। हम जो भी मनोकामना मन मे रखते हैं,शिवलिंग के सामने इस महामंत्र को पढ़कर भगवान का जलाभिषेक करें। बेल पत्र व सफेद पुष्प अर्पित करके फिर नंदी जी के चरणों मे जल चढ़ाते हुए उनको प्रणाम करें। अंत में नंदी बाबा के बाएं कान में अपनी मनोकामना कहें। याद रहे यह शब्द इतनी धीमी आवाज में हो कि कोई अन्य मत सुने तथा यह बात आप किसी और से कहें भी मत।ऐसा करने से आप मनोवांछित फल की प्राप्ति करेंगे।
- आप घर के मंदिर में भी ॐ नमः शिवाय के बाद इस मंत्र का जप चाहे जब करें। यदि हम इस मंत्र को प्रातःकाल पूजा के समय पढ़े तो और भी बेहतर रहेगा।पूजा के अंत मे भगवान शिव जी की आरती अवश्य करनी चाहिए।
- सोमवार को शिवपुराण का पाठ आरम्भ करें।प्रतिदिन नियम बनाकर पढ़ते रहें व जब पूर्ण हो जाय उस दिन किसी शिवमन्दिर में रुद्राभिषेक कराएं।ऐसा करने से आपको भगवान शिव जी की भक्ति प्राप्त होती है।
- सोमवार को अन्न दान करें।यथा सम्भव दान पुण्य करें।चावल व शक्कर का दान करने से चन्द्रमा शुभ फल प्रदान करते हैं।
इतना उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।शिव कृपा प्राप्त करने पर आप दैहिक ,दैविक व भौतिक संतापों से मुक्त होते हैं व मनोवांछित फल की प्राप्ति करते हैं।
