अध्यात्म

Somvar Upay: सोमवार के दिन भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, नहीं तो लगेगा चंद्र दोष

Somvar Upay: कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सोमवार को खाने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। इसका प्रभवा मन और भावनाओं पर नजर आता है। ये मन में अशांति, क्रोध और तनाव बढ़ता है। तो आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं, सोमवार के दिन कौन-सी 5 चीजें खाने से बचना चाहिए।

सोमवार को क्या नहीं खाना चाहिए (pic credit: canva)

Somvar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। यह दिन श्रद्धा, भक्ति और साधना का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सोमवार के दिन पूरे मन, कर्म और वचन से भगवान शिव की उपासना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोमवार के उपाय न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रगति में भी सहायक होते हैं। सोमवार के दिन कुछ खास उपाय जरूर कर लेने चाहिए और साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस दिन खाने-पीने से जुडे़े कुछ नियम भी मान लेने चाहिए। सोमवार को इन 5 वर्जित चीजों के सेवन से चंद्रमा कमजोर होते हैं। इन 5 चीजों के बारे में यहां विस्तार में बताया गया है।

बैंगन

सोमवार के दिन भूलकर भी आपको बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन तामसिक भोजन माना जाता है इसलिए तो इसे व्रत में भी नहीं खाते हैं। इसको खाने से सात्विक विचारों में बाधा उत्पन्न होती है। बैंगन खाने से आलस्य और उग्रता बढ़ती है, जिससे मन शांत नहीं रह पाता।

काला तिल

सोमवार को काले तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। काले तिल का संबंध शनि देव से माना जाता है। इस दिन काले तिल के सेवन से मन भारी हो सकता है।

लहसुन और प्याज

सोमवार के दिन तो लहसुन और प्याज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। लहसुन और प्याज तामसिक भोजन माने जाते हैं। लहसुन प्याज खाने से मन उत्तेजित होता है। इन्हें खाने से ध्यान और एकाग्रता पर प्रभाव पड़ता है और मानसिक अशांति बढ़ती है।

कड़वा भोजन

चंद्रमा को कफ और पित्त के कारक माना जाता है। ऐसे में सोमवार के दिन अत्यधिक कसैली चीजें जैसे नीम या कड़वे फल नहीं खाने चाहिए। इनसे कफ और पित्त बढ़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन और नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए सोमवार के दिन नीम और करेला खाने से बचें।

नॉन वेज और शराब

सोमवार के दिन मांस और शराब का सेवन भी वर्जित माना गया है मतलब इस दिन भूलकर भी नॉन वेज नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से शरीर और मन दोनों ही अशांत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के मांसाहार करने से भावनात्मक अस्थिरता बढ़ती है और चंद्र दोष बढ़ता है।

लेटेस्ट न्यूज

Srishti
Srishti Author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article