Somvati Amavasya Vrat Katha: आज है सोमवती अमावस्या, यहां पढ़ें इसकी व्रत कथा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 7, 2024, 08:46 PM IST

Somvati Amavasya Vrat Katha In Hindi: सोमवती अमावस्या का क्या है महत्व है। इसके बारे में जानने के लिए जरूर पढ़ें ये व्रत कथा।

Somvati Amavasya Vrat Katha In Hindi: सोमवती अमावस्या व्रत बेहद खास माना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही पितृदोष और कालसर्प दोष जैसे अशुभ दोष भी दूर हो जाते हैं। वैसे तो अमावस्या तिथि हर महीने में आती है लेकिन सोमवती अमावस्या का सबेस अधिक महत्व माना जाता है। इस अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। जानिए सोमवती अमावस्या की व्रत कथा (Somvati Amavasya Ki Katha)।

somvati amavasya katha

Somvati Amavasya Katha In Hindi

Somvati Amavasya Vrat Katha In Hindi

सोमवती अमावस्या व्रत कथा के अनुसार एक नगर में गरीब ब्राह्मण परिवार रहता था, उसके साथ उसकी पत्नी और उसकी एक पुत्री भी रहती थी। समय बीतता गया और उसकी पुत्री धीरे-धीरे बड़ी होने लगी। उसकी पुत्री सुंदर, संस्कारवान एवं गुणवान थी, परंतु गरीब होने के कारण उसका विवाह नहीं हो रहा था। एक दिन ब्राह्मण के घर एक साधु पधारें। साधु उस कन्या के सेवाभाव से बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने उस कन्या को लंबी आयु का आशीर्वाद दिया साथ ही ये भी वरदान दिया। साथी ही साधु महाराज ने ये भी बाताया कि इस कन्या के हाथ में विवाह योग्य रेखा नहीं है।

End of Feed