Somvati Amavasya 2025: आज है सोमवती अमावस्या, जान लें इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Somvati Amavasya 2025 Date And Time: सोमवती अमावस्या 2025 में 26 मई को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे शुरू होगी और 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी। चूंकि 26 मई को सोमवार है, इसलिए यह सोमवती अमावस्या होगी। इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा।

Somvati Amavasya 2025 Date And Time: सोमवती अमावस्या 2025 में 26 मई, सोमवार को पड़ रही है। ये अमावस्या साल में आने वाली बाकी अमावस्या से खास होती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विधि विधान पूजा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष विधान बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन पूजा-पाठ, जप, तप, पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 (Somwati Amavasya Timings 2025)

सोमवती अमावस्या 26 मई, दोपहर 12:11 बजे से 27 मई, सुबह 8:31 बजे तक रहेगी। पूजा का समय 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर शाम 7 बजे तक रहेगा। यह दिन स्नान, दान, जप और तर्पण के लिए विशेष फलदायी माना गया है।

End of Feed