Bada Mangal 27 May 2025: बड़ा मंगल विशेष रूप से हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि इन मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से लाइफ के सभी संकट दूर हो जाते हैं। यह दिन मंगल दोष निवारण के लिए भी उत्तम माना जाता है। 27 मई 2025 को तीसरा बड़ा मंगल है। ऐसे में इस दिन बजरंगबली की विधि विधान पूजा करने से आप अपने जीवन की बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं बड़ा मंगल की पूजा विधि, मुहूर्त और उपाय।
बड़ा मंगल पूजा विधि (Bada Mangal Puja Vidhi)
- इस दिन स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें।
- हनुमान मंदिर जाएं या घर पर हनुमान प्रतिमा की स्थापना करें।
- हनुमान जी को लाल चोला, चमेली का तेल, सिंदूर, पान, लाल फूल जरूर चढ़ाएं।
- साथ ही पूजा के समय हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें।
- पूजा के समय हनुमान जी के मंत्रं का जाप भी जरूर करें।
- अंत में आरती करके भगवान को भोग लगाएं।
- दिनभर व्रत रखें और शाम को फलाहार करें।
बड़ा मंगल मंत्र (Bada Mangal Mantra)
- ॐ हं हनुमते नमः
- ॐ रामदूताय नमः
- ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
बड़ा मंगल भोग (Bada Mangal Bhog)
- गुड़ और चने
- चूरमा या बूंदी के लड्डू
- केला
- पान
- नारियल
- तुलसी का पत्ता
बड़ा मंगल उपाय (Bada Mangal Upay)
- हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं इससे भय, रोग और शत्रु बाधा दूर होती है।
- मंदिर में भंडारे का आयोजन करें इससे पुण्य और कृपा प्राप्त होती है।
- पानी की टंकी, पानी से भरा मटका या पंखे का दान करें। कहते हैं इससे जीवन में ठहराव आता है।
- संकटमोचन हनुमान स्त्रोत का 7 बार पाठ करें। इससे ग्रह दोष और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
- लाल ध्वज मंदिर में चढ़ाएं। कहते हैं इससे कार्यों में सफलता मिलती है।
बड़ा मंगल का महत्व (Bada Mangal Mahatva)
बड़ा मंगल आस्था, सेवा और शक्ति का पर्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती है।
