Somvar Upay: सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय जीवन में शांति, स्वास्थ्य, वैवाहिक सुख, और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली होते हैं। वैसे भी हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रेम और शक्ति का देव माना गया है। मान्यता है कि कोई भी अगर श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है तो उसके जीवन में खुशहाली आती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। विशेष रूप से यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या मानसिक तनाव, पारिवारिक क्लेश या मन की बेचैनी बनी रहती हो, तो उसे भोलेनाथ के दिन यानी सोमवार के दिन के खास उपाय करने चाहिए।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
हर सोमवार को तांबे के लोटे में गंगाजल या शुद्ध जल, उसमें कच्चा दूध, शक्कर, सफेद चंदन, और बेलपत्र डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। और साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
क्या करें दान?
चंद्रमा शांति हेतु चावल और दूध का दान दें। शाम के समय गरीब या ब्राह्मण को चावल, दूध या सफेद वस्त्र दान करें। यह उपाय चंद्र दोष, मानसिक चिंता और अनिद्रा में लाभ देता है।
कौन से फूल चढ़ाएं?
सोमवार के दिन खासतौर से सफेद पुष्पों से शिव पूजा करें और सफेद फूल, सफेद चंदन और खीर का भोग अर्पित करें। शिव जी चंद्रमा को मस्तक पर धारण करते हैं, इसलिए सफेद रंग से जुड़ी वस्तुएं विशेष फल देती हैं।
ये भी है लाभकारी-
सोमवार व्रत रखें और सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें। साथ ही दिनभर फलाहार करें और शाम को शिव चालीसा या शिव कथा पढ़ें। इतना ही नहीं, इस दिन चंद्रमा और शिव मंत्र का जाप करें। मानसिक शांति के लिए ॐ सोम सोमाय नमः या ॐ चंद्राय नमः का 108 बार जाप करें।
नहाने के पानी में क्या मिलाएं?
सोमवार के दिन दूध या चावल से स्नान करें। एक बाल्टी पानी में थोड़ा कच्चा दूध या चावल डालकर स्नान करें। यह चंद्रमा को शांत करता है और मन को ठंडक देता है।
सोमवार का उपाय किसे करना चाहिए?
अगर आपके मन में बेचैनी, चिंता रहती है, वैवाहिक जीवन में तनाव है, काम में बार-बार विघ्न आते हैं या फिर अनिद्रा, गुस्सा, मूड स्विंग होते हैं तो आपको सोमवार के ये उपाय करने चाहिए।
