अध्यात्म

Balram Jayanti 2025: बलराम जयंती कब है? जानें मुहूर्त, पूजा सामग्री और पूजा विधि

Balram Jayanti 2025: सनातन शास्त्रों में बताया गया है कि बलराम का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हुआ था। इसीलिए इस दिन को बलराम जयंती मनाई जाती है। यहां से जानें कि इस साल बलराम जयंती कब है, इसकी पूजा कब और कैसे की जाती है।

Image

बलराम जयंती कब है 2025 (photo source: canva)

Balram Jayanti 2025: बलराम जी, भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता हैं और भगवान विष्णु के शेषनाग अवतार माने जाते हैं। बलराम जी के जन्म के दिन बलराम जयंती मनती है। बलराम जयंती को हलषष्ठी, बलराम जन्मोत्सव या बलदेव छठ के नाम से भी जाना जाता है। यह भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर आती है। इस दिन भक्तगण, विशेष रूप से महिलाएं, भगवान बलराम की पूजा-अर्चना कर व्रत रखती हैं और उनकी कृपा से संतान, शक्ति और समृद्धि की कामना की जाती है। यहां से आप साल 2025 के बलराम जयंती की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

बलराम जयंती कब है 2025 में?

साल 2025 में बलराम जयंती 14 अगस्त, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

बलराम जयंती का मुहूर्त-

षष्ठी तिथि आरंभ: 14 अगस्त 2025 को सुबह 04:23 बजे

षष्ठी तिथि समाप्त: 15 अगस्त 2025 को सुबह 02:06– 02:07 बजे

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:23 – 5:07 बजे
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:52 बजे
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2:37 से 3:30 बजे
  • गोधूलि मुहूर्त संध्या 7:01 से 7:23 बजे
  • अमृत काल सुबह 6:50 से 8:20 बजे

बलराम जी के मंत्र-

मूल मंत्र

ॐ बलभद्राय नमः

स्तोत्र

जय बलराम जय बलदानी,

भक्तों के तुम हो कृपावानी।

बलराम जयंती पूजा सामग्री-

  • भगवान बलराम की मूर्ति या चित्र
  • तुलसी के पत्ते
  • हल
  • चावल
  • अक्षत
  • रोली
  • फूल
  • दीपक
  • दूध
  • दही
  • घी
  • शहद
  • गंगाजल
  • फल

बलराम जयंती पूजा विधि-

सबसे पहले सुबह उठकर स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें। भगवान बलराम की मूर्ति/चित्र को पीले वस्त्र पहनाकर आसन पर विराजमान करें। पंचामृत से स्नान कराएं और जल से शुद्ध करें। भगवान बलराम को दूध, मक्खन, मिश्री, और फल अर्पित करें। हल की पूजा करें और फिर दीप जलाकर आरती करें और मंत्रों का उच्चारण करें। व्रत कथा सुनें। व्रतधारी महिलाएं संतान सुख और परिवार की उन्नति के लिए प्रार्थना करती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article