1300 साल में कितनी बार तोड़ा गया सोमनाथ मंदिर, कब-कब हुआ पुनर्निर्माण, 11 मई को क्यों हो रहा ऐतिहासिक कुंभाभिषेक

Somnath Temple Timeline Attack History : गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर पर कई बार आक्रमण हुए, लेकिन फिर भी ये मंदिर हर बार फिर से अपने स्वरूप में वापस आ गया। आइए जानते हैं इस मंदिर का इतिहास क्या है।

Somnath Temple Timeline Attack History : गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में अरब सागर के किनारे स्थित सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सनातन आस्था, संघर्ष, पुनर्निर्माण और भारतीय सभ्यता की अद्भुत जीवटता का प्रतीक माना जाता है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों जैसे महाभारत, श्रीमद्भागवत और स्कंद पुराण में इसकी महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है।

Somnath Temple Timeline Attack History   सोमनाथ मंदिर इतिहास

सोमनाथ मंदिर इतिहास

साल 2026 में यह मंदिर फिर इतिहास रचने जा रहा है। 11 मई 2026 को मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहली बार 90 मीटर ऊंचे शिखर पर भव्य कुंभाभिषेक (Kumbhabhishek) होगा। इस आयोजन को ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ नाम दिया गया है, लेकिन इस मंदिर की कहानी केवल भव्यता की नहीं, बल्कि बार-बार टूटकर फिर खड़े होने की कहानी भी है। यह मंदिर 1300 साल में कई बार तोड़ा गया और यह फिर से जीवंत हुआ है। आइए जानते हैं सोमनाथ मंदिर पर कब-कब आक्रमण हुए और कैसे तमाम कोशिशों के बावजूद भी यह मंदिर आज भी अस्तित्व में है।

End of Feed