Solar New Year Or Mesh Sankranti 2025: सोलर नववर्ष यानी मेष संक्रांति के दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस साल 14 अप्रैल से इस नववर्ष की शुरुआत रही है। इस दिन सूर्य देव सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष संक्रान्ति पुण्य काल सुबह 05:57 से 12:22 तक रहेगा। वहीं महा पुण्य काल समय सुबह 05:57 से 08:05 तक रहेगा। चलिए जानते हैं सोलर नववर्ष किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
Solar New Year 2025
मेष
मेष राशि वालों के लिए सोलर नववर्ष या मेष संक्रांति बेहद खास रहेगी। यह समय अपने लक्ष्य निर्धारित करने का एक शानदार समय है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। हेल्थ में सुधार होगा।
मिथुन
आपके सामाजिक जीवन में उन्नति होगी। नेटवर्किंग का विस्तार करने के लिए बढ़िया समय है। आपकी इनकम बढ़ेगी। नए माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
कर्क
आपक करियर को बढ़ावा मिलेगा। संभव है कि आपको पदोन्नति मिले। अपने तनाव के स्तर पर नज़र रखें और काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें। बाकी समय अच्छा है। टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।
वृश्चिक
इस राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल है। आपको प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। अनेक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी।
कुंभ
इस दौरान आपका संचार बेहतर होगा। आप करियर में अच्छी ग्रोथ पाएंगे। बिजनेस के लिए भी समय अच्छा है। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी।
