अध्यात्म

Surya Grahan Dos And Don't 2025: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है तगड़ा नुकसान

Surya Grahan Ke Din Kya Karen Kya Nahi Aur Niyam: सूर्य ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई तरह के कार्यों को करने की मनाही होती है। जानिए 29 मार्च 2025 के सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या ना करें।

Image

Solar Eeclipse Dos And Don't 2025

Surya Grahan Ke Din Kya Karen Kya Nahi Aur Niyam: साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। ये ग्रहण भले ही भारत में न दिख रहा हो लेकिन इस दौरान कुछ विशेष सावधानी जरूर बरतें। जिससे ग्रहण का आपके ऊपर जरा सा भी नकारात्मक प्रभाव न पड़े। ज्योतिष अनुसार किसी भी ग्रहण के समय भोजन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सेहत बिगड़ने के आसार रहते हैं। यहां आप जानेंगे ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। साथ ही किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

सूर्य ग्रहण में क्या ना करें (Surya Grahan Me Kya Na Kare)

  • सूर्य ग्रहण के समय मूर्ति स्पर्श न करें।
  • ग्रहण काल में भोजन न पकाएं और न ही खाएं। हालांकि ग्रहण काल में बालक, रोगी, अशक्त और वृद्ध व्यक्ति भोजन कर सकते हैं।
  • ग्रहण काल के दौरान एक स्वस्थ व्यक्ति को मल, मूत्र और शौच आदि कार्य करने से भी बचना चाहिए।
  • ग्रहण काल के दौरान शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।
  • ग्रहण काल के समय तेल मालिश भी नहीं करनी चाहिए।
  • ग्रहण काल में नाखून या बाल भी नहीं कटवाने चाहिए।
  • ग्रहण काल में चाकू, कैंची, सुई-धागे से संबंधित कोई भी काम नहीं करना चाहिए। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के समय क्या करें? (Surya Grahan Me Kya Kare)

  • ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही दूध, दही और जल आदि तरल पदार्थों और ऐसी खाने की चीजें जिसे आपको पुन: इस्तेमाल करना हो, उसमें तुलसी अथवा कुशा रख देनी चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता है लेकिन आप धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद पुनः स्नान करना चाहिए।
  • ग्रहण काल में किसी न किसी मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • ग्रहण काल में तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान आदि कार्य किये जा सकते हैं।
  • ग्रहण की समाप्ति पर पूजा करें और दान भी अवश्य करें।
  • स्नान करने के बाद मंदिर को शुद्ध करना चाहिए।

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं क्या करें (Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare)

ग्रहण शुरू होने से पहले ही गर्भवती महिलाओं को अपने उदर पर गौमाता के गोबर से बनाया गया पतला लेप लगाना चाहिए और अपने सिर को पल्लू से ढक कर थोड़ा सा गेरू अवश्य लगाना चाहिए। कहते हैं इससे ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता। ग्रहण काल के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना परम लाभकारी माना गया है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article