Surya Grahan 2025: आज यानी21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। वैसे भारत से इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बावजूद इसके जो भी गर्भवती महिलाएं हैं, वो ग्रहण के नियमों का पालन जरूर करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए और साथ ही क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी गई है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम-
- ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें
- ग्रहण को सीधे न देखें
- नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें
- ग्रहण काल में खाना न खाएं
- सिलाई कढ़ाई न करें
- मंदिर न जाएं और न ही भगवान को छुएं
- भूलकर भी सोए नहीं
गर्भवती महिलाएं क्या करें-
- गर्भवती महिलाएं इस बात पर विशेष ध्यान दें कि उन्हें सूर्य ग्रहण काल में नहीं सोना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घास पर बैठना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण से पहले और बाद में स्नान अवश्य करना चाहिए, इससे सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।
- सूर्यग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। या फिर आप अपने इष्टदेव के मंत्र का भी जप कर सकते हैं।
- सूर्यग्रहण के दौरान महिलाओं में पाचन दोष बढ़ जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस दौरान पहले से बना भोजन करने से बचना चाहिए। अगर आप चाहें तो फलों का सेवन कर सकते हैं।
- गर्भवती महिलाओं को इस दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर जाना पड़े तो पहले अपने पेट पर गेरु लगाकर जाए।
क्या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण ?
साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। इसलिए इस सूर्यग्रहण का प्रभाव भारत पर ज्यादा दिखाई भी नहीं देगा। फिर भी गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान इन सभी बातों का ख्यान जरूर रखना चाहिेए।
