अध्यात्म

Shukraditya Yog 2026 : अकूत धनलाभ कमाएंगे इन 6 राशियों के लोग, बनने वाला है शुक्रादित्य योग

Shukraditya Yog 2026 : 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर कर जाएंगे और यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ शुक्रादित्य योग बनाएंगे। इस योग से कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Image

शुक्रादित्य योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा

Shukraditya Yog 2026 : 14 अप्रैल 2026, मंगलवार की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। यहां पहले से ही शुक्र मौजूद रहेंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति बनेगी और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में यह योग काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि सूर्य जहां आत्मविश्वास, पद और नेतृत्व का कारक है, वहीं शुक्र धन, सुख-सुविधा, प्रेम और आकर्षण का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति जीवन में सफलता, सम्मान और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ा सकती है। यह योग व्यक्ति के जीवन में आकर्षण, आत्मविश्वास और सफलता बढ़ाने वाला होता है। इस दौरान लोग अपने व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित कर पाते हैं और नए अवसर प्राप्त करते हैं। धन, प्रेम और करियर तीनों क्षेत्रों में यह योग सकारात्मक परिणाम देने की क्षमता रखता है, बशर्ते व्यक्ति सही दिशा में प्रयास करे। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि में ही यह योग बन रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि के लोगों को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और आप अपने कामों को लेकर पहले से ज्यादा एक्टिव नजर आएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और अगर आप किसी प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में जा सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं और अचानक धन लाभ हो सकता है। पर्सनल लाइफ में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग खर्चों पर कंट्रोल और इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खोल सकता है। हालांकि कुछ खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही धन आने के भी अच्छे योग बनेंगे। विदेश से जुड़े काम, मल्टीनेशनल कंपनियों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में भी सुधार होगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग नेटवर्किंग और सोशल कनेक्शन के जरिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। करियर में ग्रोथ के संकेत हैं और आपके काम की सराहना हो सकती है। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा रहेगा और इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के लिए यह योग भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में नई ऊंचाई हासिल करने का मौका मिल सकता है। अगर आप किसी परीक्षा, इंटरव्यू या नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस योग का असर इस राशि पर खास तौर पर देखने को मिलेगा। लव और मैरिड लाइफ में सुधार होगा और पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बिजनेस में भी लाभ के संकेत हैं और साझेदारी से फायदा मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग कम्युनिकेशन और स्किल के जरिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आर्थिक लाभ के अवसर भी बनेंगे। छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिणाम दे सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article