अध्यात्म

Shukra Shani Yuti 2025: जनवरी के महीने में शुक्र और शनि करेंगे युति, इन राशियों चमकेगी किस्मत

Shukra Shani Yuti 2025: जनवरी के महीने में शुक्र ग्रह और शनि ग्रह की युति होगी। इस युति का असर सारी राशियों पर होगा। ऐसे में आइए जानें कि शुक्र और शनि की युति से किन राशि वालों की किस्मत पलट सकती है।

Image

Shukra Shani Yuti 2025

Shukra Shani Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन और विलास का कारक माना गया है। वहीं शनि ग्रह को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। शनिदेव हर किसी को उसके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। जनवरी के महीने में भोग और विलासता के देवता शुक्र और न्याय के देवता शनि कुंभ राशि प्रवेश करने से शुक्र और शनि की युति होगी। जनवरी के महीने में शुक्र ग्रह को 28 जनवरी 2025 को कुंभ राशि में रहेंगे। शनि और शुक्र के कुंभ राशि में रहने से शुक्र और शनि की युति होगी। इस युति का असर सारी राशि के जातक पर होगा। कुछ राशि पर इसका सकारात्मक और कुछ राशि पर नकारात्मक होगा। ऐसे में आइए जानें कि साल 2025 में शुक्र शनि की युति से किन राशि वालों को फायदा हो सकता है।

Shukra Shani Yuti 2025 (शुक्र शनि युति प्रभाव)

मकर राशि़

शुक्र और शनि की युति से मकर राशि वालों को भरपूर लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन में वृद्धि होगी। प्रमोशन और ट्रांसफर हो सकता है। रुके हुए सारे काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश करने के लिए ये समय अच्छा रहेगा।

तुला राशि

शुक्र और शनि की युति तुला राशि के जातक के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आपकी राशि में शनि-शुक्र की युति पंचम भाव में होगी। व्यापार में आपको इस समय सफलता मिल सकती है। नये साल में आपको पैतृक संपत्ति मिलने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। अधूरा काम पूरा हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article