Shukra Gochar 2026 Date And Effect: नवग्रहों में शुक्र को एक शुभ व काफी शक्तिशाली ग्रह माना गया है, जिसका नक्षत्र परिवर्तन करना कोई साधारण घटना नहीं है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन को एक बड़ी ज्योतिषीय घटना माना गया है, जिसका प्रभाव अधिकतर लोगों के जीवन पर बहुत ही गहरा पड़ता है। खासकर, जीवन के उन हिस्सों में बदलाव देखने को मिलता है, जिनका प्रतिनिधित्व खुद शुक्र महाराज करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्र न सिर्फ भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि वो प्रेम, सुंदरता, धन, कला, वैवाहिक सुख, फैशन, आकर्षण, आभूषण, और वाहनों के भी दाता हैं।
शुक्र गोचर का मेष-सिंह और तुला वालों के जीवन पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
अगले महीने भी जब शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे तो कुछ राशियों को अपार खुशियां प्रदान करेंगे। चलिए अब जानें शुक्र के हस्त नक्षत्र में होने वाले गोचर के प्रभाव से लेकर समय के बारे में।
किस दिन व समय पर होगा शुक्र गोचर?
द्रिक पंचांग के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह का हस्त नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश होगा। ये बड़ी ज्योतिषीय घटना इस दिन सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर घटने वाली है। इस नक्षत्र गोचर से पहले शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में संचार करेंगे, जबकि हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। बता दें कि 25 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र हस्त में रहने वाले हैं।
शुक्र गोचर से किन 3 राशियों को लाभ होगा?
- मेष राशि (Aries)
- सिंह राशि (Leo)
- तुला राशि (Libra)
शुक्र गोचर से प्रभावित राशियों का राशिफल
- मेष राशि-
- सिंह राशि-
- तुला राशि-
''बता दें कि मेष, सिंह और तुला राशि का यह राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है। व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, वर्तमान महादशा और अन्य योगों के आधार पर वास्तविक परिणामों में वक्त के साथ बदलाव होना तय है।"
शुक्र ग्रह की विशेष कृपा पाने के उपाय
- शुक्रवार के दिन उपवास जरूर रखें।
- नियमित रूप से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी की पूजा करें।
- अगर संभव हो तो समय-समय पर दूध, खीर, बर्फ और चीनी जैसे सफेद रंग की चीजों का दान करें।
- गाय को रोटी के साथ-साथ चारा खिलाएं।
- घर में शुक्र यंत्र की स्थापान करने के बाद नियमित रूप से उसकी पूजा करें।
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
