अध्यात्म

Shukra Gochar 2024: शनि के घर में शुक्र करेंगे गोचर, इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भोग और विलास का कारक माना गया है। कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होने से जातक को धन का लाभ होता है। दिसंबर के महीने में शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशि के जातक को परेशानी हो सकती है।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह में से शुक्र ग्रह को अधिक प्रभावशाली माना जाता है। शुक्र की स्थिति मजबूत होने से साधक को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। वहीं अगर किसी की कुंडली में शुक्र की स्थिति खराब होती है तो जातक को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिसंबर के महीने में शुक्र ग्रह शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह 2 दिसंबर 2024 को सुबह 11.46 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने का असर सारी राशि वालों पर पड़ेगा, लेकिन शुक्र के शनि की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को परेशानी का सामना का करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशि के जातक की टेंशन बढ़ सकती है।

इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

कर्क राशि

शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शुक्र गोचर से आपको सेहत संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। धन संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

शुक्र के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको कार्य स्थल पर भी विरोध का सामना करना पड़ेगा। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर उतार- चढ़ावा झेलना पड़ सकता है। किसी बड़े अधिकारी के साथ अनबन हो सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक को शुक्र के गोचर मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। इस बीच आपके जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। काम की जगह पर भी आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मन को शांत रखने की आवश्यकता होगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article