Shukra Gochar March 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह गोचर का असर सारी राशियों पर पड़ता है। इसका असर कुछ राशियों पर साकारात्मक तो कुछ पर नाकारात्मक होता है। मार्च के महीने में शुक्र ग्रह 7 मार्च को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह को धन- वैभव और सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ हो सकता है।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
कुंभ राशि में शुक्र गोचर से मेष राशि के जातक को लाभ हो सकता है। इस दौरान मेष राशि के जातक के करियर में उन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनको मुनाफा हो सकता है। इस समय आपको धन का लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
शुक्र गोचर से वृषभ राशि के जातक को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है और करियर में भी तरक्की होगी। सेहत की दृष्टि से ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस गोचर के दौरान आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। ये समय आपके नये काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
शुक्र गोचर का कर्क राशि के जातक पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस समय आपको नई नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन लोगों को इस दौरान धन का लाभ हो सकता है। वहीं बिजनेस में भी आपको बहुत फायदा मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातको के लिए ये गोचर लाभकारी सिद्ध होने वाला है। शुक्र गोचर के समय आपको करियर में नई सफलता मिल सकती है। इसके साथ लंबे समय से चली आ रही स्वास्थय समस्या में भी सुधार हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि
इस गोचर के दौरान करियर में सकारात्मक विकास हो सकता है। इस समय में आपकी रचनात्मकता क्षमता बढ़ सकती है। शुक्र गोचर के समय में मकर राशि वालों की वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ आपको सहकर्मियों का साथ आपको मिल सकता है।
