Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में माना जाता है कि ग्रहों का उदय और अस्त प्रत्येक राशि के जीवन को किसी न किसी तरह से प्रभावित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह ने 7 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद 31 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का प्रभाव सारी राशियों पर अलग- अलग पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र गोचर का प्रभाव किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
इन राशियों का मिलेगा लाभ
मेष राशि
मार्च के आखिरी समय में मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में विशेष लाभ की अनुभूति होगी। आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आप मनचाही सफलता भी हासिल कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इससे धन आगमन का द्वार खुलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम समय भी बहुत उपयोगी रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप अपने परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को मार्च के अंत में विशेष लाभ मिल सकता है। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यस्थल पर भी मिथुन राशि के जातकों को बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होता है। आपके प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको इस क्षेत्र में भी लाभ देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि