शुक्र के अस्त होने से इन 5 राशि वालों पर आ सकता है आर्थिक संकट, हो जाएं सतर्क!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 21, 2024, 10:15 AM IST

Shukra Ast In Mesh Rashi 2024: सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र 28 अप्रैल को मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शुक्र के अस्त होने से कई राशि वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Shukra Ast In Mesh Rashi 2024: शुक्र ग्रह 28 अप्रैल 2024 की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो रहा है। इस ग्रह के अस्त होने से 5 राशि वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। इसलिए शुक्र ग्रह के अस्त होने की अवधि में आपको पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए शुक्र का अस्त होना अशुभ संकेत दे रहा है।

shukra ast 2024

शुक्र के अस्त होने का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त होना अशुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में असफल रहेंगे। सेहत भी बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च होने के संकेत मिल रहे हैं। खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी।

End of Feed