अध्यात्म

Satyanarayan Bhagwan Ki Katha: सत्यनारायण भगवान व्रत कथा संपूर्ण हिंदी में यहां देखें

Satyanarayan Bhagwan Ki Katha (सत्यनारायण भगवान की कथा): हर महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि बेहद खास होती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण का व्रत रखा जाता है। आज माघी पूर्णिमा है अगर आपने भी ये व्रत रखा है तो जरूर सुनें सत्यनारायण भगवान व्रत कथा।

Image

Shri Satyanarayan Katha In Hindi

Satyanarayan Bhagwan Ki Katha (सत्यनारायण भगवान की कथा): शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जो भी मनुष्य सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ करता है उसे हजार यज्ञ के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। सत्यनारायण व्रत कथा में भगवान श्री हरि विष्णु के सत्य स्वरूप के बारे में वर्णन किया गया है। पूर्णिमा तिथि पर इस कथा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है घर में सत्यनारायण व्रत कथा कराने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। यहां देखें सत्यनाराणय भगवान की कथा।

पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ और पवित्र मानी जाती है। इसलिए ये दिन स्नान और दान के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं जो कोई भी पूर्णिमा व्रत का पालन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और अंत में स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि पर सत्यनारायण भगवान के नाम का व्रत रखा जाता है। इसलिए इस दिन सत्यनारायण भगवान के मंदिरों में भव्य आयोजन किया जाता है।

सत्यनारायण भगवान व्रत कथा संपूर्ण हिंदी में (Satyanarayan Bhagwan Ki Katha)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार सत्यनारायण की कथा करना बेहद शुभ फलदायी होता है। इस कथा को सुनने से मन को शांति मिलती है। लेकिन कथा के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। इस कथा को करने से पहले केले के पत्तों का मंडप बनाया जाता है। फिर एक चौकी लें उस पर लाल कपड़ा बिछा लें। फिर उस पर भगवान सत्यनारायण की फोटो रखें। साथ में भगवान गणेश की प्रतिमा और कलश भी रखें। सबसे पहले कलश पूजन करें। फिर गणेश जी की पूजा करें और इसके बाद सत्यनारायण भगवान की पूजा करें।

सत्यनारायण भगवान को पंजीरी का भोग लगाया जाता है। साथ में पंचामृत, केला और तुलसी भी रखें। इस दिन भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान भी कराएं। पूजन में फल भी अवश्य रखें। माना जाता है कि इस कथा को पढ़ने और सुनने वाले लोगों की सभी प्रकार की मनोकामना की पूर्ति होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article