अध्यात्म

Shri Rudrashtakam Lyrics: बेहद फलदायी है शिव रुद्राष्टक का पवित्र पाठ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 4, 2023, 07:53 AM IST

Rudrashtakam Lyrics: शिव को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ पाठ है शिव रूद्राष्टकम। कहते हैं इस पाठ को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो सावन में जरूर पढ़िए श्री रुद्राष्टकम।

Image

Shri Rudrashtakam Lyrics In Hindi

Rudrashtakam Lyrics: यदि आप शिव जी की शीघ्र कृपा पाना चाहते हैं तो 'श्री शिव रूद्राष्टकम' का पाठ जरूर करें। कहते हैं इसके पाठ से जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि शत्रु परेशान कर रहे हैं तो घर या शिव मंदिर में जाकर एक कुशा के आसन पर बैठकर लगातार 7 दिनों तक 'रुद्राष्टकम' स्तुति का पाठ करें। ऐसा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिल जाएगी। कहते हैं भगवान श्रीराम ने भी रावण पर विजय पाने के लिए रूद्राष्टकम स्तुति का पाठ किया था।

Rudrashtakam Lyrics In Sanskrit

शिव रुद्राष्टकम पाठ

नमामीशमीशान निर्वाणरूपं

विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम्

निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं

चिदाकाशमाकाशवासं भजेहम्

निराकारमोङ्करमूलं तुरीयं

गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशम् ।

करालं महाकालकालं कृपालं

गुणागारसंसारपारं नतोहम्

तुषाराद्रिसंकाशगौरं गभिरं

मनोभूतकोटिप्रभाश्री शरीरम् ।

स्फुरन्मौलिकल्लोलिनी चारुगङ्गा

लसद्भालबालेन्दु कण्ठे भुजङ्गा

चलत्कुण्डलं भ्रूसुनेत्रं विशालं

प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् ।

मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं

प्रियं शङ्करं सर्वनाथं भजामि

प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं

अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशं ।

त्र्यःशूलनिर्मूलनं शूलपाणिं

भजेहं भवानीपतिं भावगम्यम्

कलातीतकल्याण कल्पान्तकारी

सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी ।

चिदानन्दसंदोह मोहापहारी

प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी

न यावद् उमानाथपादारविन्दं

भजन्तीह लोके परे वा नराणाम् ।

न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं

प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं

न जानामि योगं जपं नैव पूजां

नतोहं सदा सर्वदा शम्भुतुभ्यम् ।

जराजन्मदुःखौघ तातप्यमानं

प्रभो पाहि आपन्नमामीश शंभो

रूद्राष्टकं इदं प्रोक्तं विप्रेण हर्षोतये

ये पठन्ति नरा भक्तयां तेषां शंभो प्रसीदति।।

॥ इति श्रीगोस्वामीतुलसीदासकृतं श्रीरुद्राष्टकं सम्पूर्णम् ॥

सावन का महीना 59 दिनों तक रहेगा। ऐसे में आप श्रीरुद्राष्टकं का पाठ पूरे महीने या किसी विशेष दिन पर कर सकते हैं। ये पाठ बेहद शक्तिशाली माना जाता है। इस पाठ को करने से हर कामना पूरी होती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article