अध्यात्म

Shri Ram Mantra in Hindi: राम नवमी पर करें इन कल्याणकारी मंत्रों का जाप, श्री राम बना देंगे आपके सभी काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2023, 06:36 AM IST

Sri Ram Mantra for Ram Navami Puja (श्री राम के मंत्र, राम नवमी के पूजा मंत्र): चैत्र शुक्ल नवमी तिथि पर देशभर में रामनवमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन भक्त भगवान राम की विधि विधान से पूजा करते हैं। राम नवमी की पूजा में श्री राम के मंत्रों का जाप भी किया जाता है। यहां देखें राम जी के मंत्र जिनका जाप शक्तिशाली और कल्याणकारी माना जाता है।

Image

Shri Ram Mantra in Hindi

Sri Ram Mantra for Ram Navami Puja (श्री राम के मंत्र, राम नवमी के पूजा मंत्र): रामनवमी पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार रामनवमी 30 मार्च को है। कहते हैं रामनवमी के दिन विधिपूर्वक प्रभु श्रीराम की पूजा करने से सारे दुख संकट दूर होते हैं। जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन भगवान राम के साथ माता सीता, भगवान हनुमान और लक्ष्मण जी की पूजा होती है। भगवान राम की पूजा करने के साथ श्री रामचरितमानस का पाठ भी करते हैं। पूजा मंत्रों के बिना अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं प्रभु श्रीराम की पूजा के समय किन मंत्रों का जाप करने का विधान है।

Sri Ram ke Mantra, राम नवमी के मंत्र

सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र-

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

चहुओर सफलता के लिए-

" ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।

ram navami mantra

ram navami mantra

प्रतिदिन प्रभु के स्मरण हेतु-

|| श्री राम जय राम जय जय राम ||

मनोकामना पूर्ति हेतु-

|| श्री रामचन्द्राय नमः ||

ram navami ke mantra

ram navami ke mantra

विपत्ति में रक्षा हेतु-

|| राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ||

मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु-

|| नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||

|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||

राम नाम है महा मंत्र

भगवान राम की महिमा अपरंपार मानी जाती है। यूं तो प्रभु श्रीराम का नाम स्वयं में ही एक महामंत्र है। अन्य नामों की अपेक्षा राम नाम हजार नामों के समान माना जाता है। कहते हैं, राम जी के मंत्रों के जप से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है। बता दें, राम मंत्र को तारक मंत्र भी कहा जाता है। इसे जपने से सभी दुःखों का नाश होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article