Ram Bhajan Lyrics Hindi: Bhaye Pragat Kripala Deen Dayala Bhajan Lyrics: देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और आज नौंवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है। चैत्र नवरात्र में नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर में हुआ था। यह दिन भगवान श्रीराम को समर्पित है। लोग इस दिन प्रभुश्री राम, माता सीता की आराधना करते हैं और उनके भजन गाते हैं। श्रीराम जन्मोत्सव में सबसे ज्यादा जो भजन गाया जाता है, उसके बोल हैं- भए प्रगट कृपाला दीन दयाला। यह भजन यूट्यूब (Bhaye Pragat Kripala Deen Dayala Youtube) पर भी काफी सुना जाता है। मशहूर कथा वाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) ने भी अपनी मधुर आवाज में इस भजन को गाया है। आइये जानते हैं भए प्रगट कृपाला दीन दयाला के लिरिक्स इन हिंदी
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन (Bhaye Pragat Kripala Deen Dayala) Ram Navami 2023
छंद:
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी ।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ॥
लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा,
निज आयुध भुजचारी ।
भूषन बनमाला, नयन बिसाला,
सोभासिंधु खरारी ॥
कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी,
केहि बिधि करूं अनंता ।
माया गुन ग्यानातीत अमाना,
वेद पुरान भनंता ॥
करुना सुख सागर, सब गुन आगर,
जेहि गावहिं श्रुति संता ।
सो मम हित लागी, जन अनुरागी,
भयउ प्रगट श्रीकंता ॥
ब्रह्मांड निकाया, निर्मित माया,
रोम रोम प्रति बेद कहै ।
मम उर सो बासी, यह उपहासी,
सुनत धीर मति थिर न रहै ॥
उपजा जब ग्याना, प्रभु मुसुकाना,
चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै ।
कहि कथा सुहाई, मातु बुझाई,
जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै ॥
माता पुनि बोली, सो मति डोली,
तजहु तात यह रूपा ।
कीजै सिसुलीला, अति प्रियसीला,
यह सुख परम अनूपा ॥
सुनि बचन सुजाना, रोदन ठाना,
होइ बालक सुरभूपा ।
यह चरित जे गावहिं, हरिपद पावहिं,
ते न परहिं भवकूपा ॥
दोहा:
बिप्र धेनु सुर संत हित,
लीन्ह मनुज अवतार ।
निज इच्छा निर्मित तनु,
माया गुन गो पार ॥
- तुलसीदास रचित, रामचरित मानस, बालकाण्ड-192
