श्री कृष्ण की छठी आज, जानें 9 सितंबर को कान्हा जी की छठी की पूजा कब करें, कृष्ण छठी पूजा मुहूर्त

श्री कृष्ण जी की छठी पर बाल गोपाल की पूजा और उत्सव का विशेष महत्व माना जाता है। जानें आज श्री कृष्ण जी की छठी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, श्री कृष्ण छठी की पूजा कब करें।

Sri Krishna Chhati Puja Muhurat: श्री कृष्ण जी के जन्म के बाद उनकी छठी का उत्सव भी भक्तिभाव से मनाया जाता है। 4 तारीख को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज छठे दिन पर कान्हा जी की छठी मनाई जा रही है। घरों में इस दिन बाल गोपाल को स्नान कराया जाता है, नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। कई परिवारों में छठी के मौके पर कान्हा के लिए विशेष पूजा और छोटे से उत्सव का आयोजन किया जाता है।

End of Feed