अध्यात्म

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती लिरिक्स, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 06:52 AM IST

Ganesh Aarti Lyrics: जय गणेश जय गणेश देवा आरती (Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। कोई भी पूजा बिना इस आरती के अधूरी मानी जाती है। कहते हैं गणपति बप्पा की इस आरती (Ganpati Ji Ki Aarti) को करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां देखिए गणेश आरती के लिरिक्स हिंदी में।

Image

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: गणेश जी की आरती जय गणेश देवा

Ganesh Aarti In Hindi: गणेश जी की आरती का विशेष महत्व माना जाता है। कोई भी पूजा बिना इनकी आरती के अधूरी मानी जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से जय गणेश जय गणेश देवा आरती (Jai Ganesh Deva Aarti) को करता है उसके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता। खासतौर से संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sankashti Chaturthi), गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव और बुधवार के दिन तो जरूर गणपति बप्पा की आरती (Ganpati Aarti) करें। क्योंकि ये सभी दिन गणेश भगवान की पूजा के लिए विशेष माने गए हैं। अब देखिए गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti) के हिंदी लिरिक्स।

श्री गणेशजी की आरती (GANESH AARTI LYRICS IN HINDI)

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी

माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी

पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा

लड्डुअन का भोग लगे सन्त करे सेवा

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

अँधे को आँख देत कोढ़िन को काया

बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया

सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा..

गणेश जी का मंत्र (Ganesh Ji Mantra)

किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले गणेश जी का इस मंत्र के साथ ध्यान करें। कहते हैं इससे उस कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है...

वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

मंत्र का अर्थ- घुमावदार सूंड वाले, विशाल शरीर काय, करोड़ सूर्य के समान महान प्रतिभाशाली। मेरे प्रभु, हमेशा मेरे सारे कार्य बिना विघ्न के पूरे करें॥

गणेश जी को सबसे प्रिय क्या है? गणेश जी को सिंदूर और दूब चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इन चीजों से गणपति जी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा गणेश भगवान को गुड़ के मोदक और बूंदी के लड्डू भी काफी प्रिय होते हैं। इन चीजों का गणपति बप्पा को भोग लगाने से वो सभी की मुराद शीघ्र ही पूरी कर देते हैं। गणेश जी को लाल धोती और हरा वस्त्र चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article