Ganesh Ji Ki Aarti With Hindi Lyrics: आज सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2023) यानि गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) का पर्व मनाया जाता है। हर महीने में दो चतुर्थी पड़ती हैं। लेकिन सावन की चतुर्थी का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यहां देखें गणेश की जी आरती।
Shri Ganesh Ji Ki Aarti written, भगवान श्री गणेश की आरती लिरिक्स के साथ
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी। माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी॥
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अन्धे को आँख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी । कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥
गणेश जी की आरती करने का तरीका
गणेश जी की आरती सुबह-शाम दोनों समय करनी चाहिए। खासतौर से बुधवार और चतुर्थी तिथि पर तो जरूर ही ये आरती करें। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से गणपति जी की आरती करता है उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। कोई भी पूजा-पाठ बिना गणेश भगवान की आरती के अधूरी मानी जाती है।
