अध्यात्म

Shradh 2025: श्राद्ध कब से शुरू है 2025, जानें पितृ पक्ष 2025 की प्रारंभ तिथि और समापन तिथि

Shradh 2025 start date and end date (श्राद्ध कब से शुरू है 2025): पितृ पक्ष 2025 की प्रारंभ तिथि 7 सितंबर 2025 है। श्राद्ध 15 दिनों का वह समय होता है जब हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनका तर्पण करते हैं। यहां जानें 2025 में श्राद्ध कब से कब तक हैं।

Image

श्राद्ध कब से शुरू है 2025 (Pic: iStock)

Shradh 2025 start date and end date (श्राद्ध कब से शुरू है 2025): साल 2025 में पितृ पक्ष यानी श्राद्ध का प्रारंभ 7 सितंबर, दिन रविवार से होगा। श्राद्ध पक्ष का समापन 21 सितंबर को होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होता है। पितृ पक्ष के बारे में ऐसी मान्यता है कि जिस तिथि में पितरों की मृत्यु हुई होती है, उस तिथि को उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है।

श्राद्ध 2025 डेट्स

  • सितंबर 7, 2025: भाद्रपद पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष प्रारंभ।
  • सितंबर 21, 2025: आश्विन कृष्ण अमावस्या को श्राद्ध पक्ष का समापन। इसी अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है।

श्राद्ध क्यों मनाए जाते हैं

हिंदू परंपरा में दिवंगत पूर्वजों को पितर कहा जाता है। इन पूर्वजों को श्राद्ध पक्ष में श्रद्धांजलि दी जाती है। इस समय उनके नाम से तर्पण और पिंडदान किया जाता है ताकि उनको शांति मिले। इससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में आने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं। श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद यथाशक्ति दान भी दिया जाता है। श्राद्ध पक्ष में गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों को भी भोजन डालने की परंपरा है।

पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए

पितृ पक्ष के कुछ नियम भी बताए गए हैं। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। मुंडन, नई चीजों की खरीद, विवाह की तैयारी, गृह प्रवेश आदि की मनाही होती है। वहीं नित्य क्रम के भी कुछ काम नहीं करने चाहिए। इनमें बाल कटाना, नाखून काटना, दाढ़ी बनाना आदि शामिल हैं। इस पक्ष में तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article