अध्यात्म

Shivratri Puja Mantra: महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती के इन मंत्रों का जरूर करें जाप, हर मुराद होगी पूरी

Shivratri Bhagwan Shiv Puja Mantra (भगवान शिव के पूजा मंत्र): देवाधिदेव महादेव सनातन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। इनकी आराधना से जीवन संकटों से दूर रहता है तथा व्यक्ति को सफलता मिलती है। महाशिवरात्रि जैसे विशेष त्योहार पर भगवान शिव के कुछ ऐसे पूजा मंत्र हैं जिनका जाप करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

Image

Shivratri Puja Mantra

Bhagwan Shiv Puja Mantra (भगवान शिव के पूजा मंत्र): फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी को पड़ेगी। ये पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष तिथि पर शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। शिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव का विधि-विधान पूजन-अर्चन होता है। इस दिन हर तरफ भोलेनाथ की जय-जयकार होती है और महादेव की कृपा पाने के लिए भक्त शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं तथा विभिन्न मंत्रों का विधिपूर्वक पाठ या जाप करते हैं। ऐसा कहा जाता है क‍ि भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को साहस, पवित्रता, विवेक, बुद्धि और यश की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं भगवान शिव के पूजा मंत्र के बारे में।

Shivratri Puja Mantra (शिवरात्रि पूजा मंत्र)

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥
  • ॐ पार्वतीपतये नम:॥
  • ॐ पशुपतये नम:॥
  • ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नम: ॐ ॥

ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव (Om Namah Parvati Pataye Har Har Mahadev Lyrics In Hindi

ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव

अर्थ- इस मंत्र का मतलब है मैं पार्वती के पति महादेव को प्रणाम करता हूं या करती हूं।

शिवलिंग पूजा मंत्र (Shivling Puja Mantra)

मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।

तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥

श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।

शिव गायत्री मंत्र (Shiv Gayatri Mantra)

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya Mantra)

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व:

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

शिव जी के मंत्र (Shiv Ji Ke Mantra)

  • ॐ नमः शिवाय।
  • नमो नीलकण्ठाय।
  • ॐ पार्वतीपतये नमः।
  • ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
  • ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

Shiv Mantra Benefits (भगवन शिव के मंत्रो का लाभ)

भगवान शिव को दया और करुणा का सागर माना जाता है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके पूजा मंत्रों का जाप किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि शिव मंत्रों के नियमित जाप से व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है और उसकी आत्मा तृप्त होती है। भगवान शिव के पूजन-अर्चन से व्यक्ति पाप-पुण्य के बंधनों से मुक्त हो सकता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति भी हो सकती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article