देवों के देव महादेव की अद्भुत तस्वीरें, अपनों से भी कर सकते हैं शेयर

भगवान शिव को सृष्टि के संहारक, योग के अधिपति और करुणा के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त महादेव का विशेष पूजन-अर्चन करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए भगवान शिव की कुछ ऐसी सुंदर फोटो लाए हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है क्योंकि पौराणि‍‍क मान्‍यताओं के अनुसार ये शिव-पार्वती के विवाह का दिन भी था। इस दिन भक्त व्रत, रात्रि जागरण और विशेष पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शिवरात्रि का त्योहार आत्मा और परमात्मा के मिलन का भी होता है ज‍िसमें शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। ये पर्व भक्‍तों के ल‍िए आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने का व‍िशेष अवसर भी होता है। भगवान शिव की कृपा से मनुष्‍य को मोक्ष, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि का उत्सव पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। आप यहां पर भगवान शिव की खूबसूरत तस्वीरें देख सकते हैं।

Shivratri Photo

भगवान भोलेनाथ सदैव ध्यान मग्न रहते हैं और इसलिए वे सबसे बड़े सन्यासी माने जाते हैं और सभी सन्यासी भी उनकी आराधना में संलग्न रहते हैं।

End of Feed