फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ये शिव-पार्वती के विवाह का दिन भी था। इस दिन भक्त व्रत, रात्रि जागरण और विशेष पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शिवरात्रि का त्योहार आत्मा और परमात्मा के मिलन का भी होता है जिसमें शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। ये पर्व भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने का विशेष अवसर भी होता है। भगवान शिव की कृपा से मनुष्य को मोक्ष, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि का उत्सव पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। आप यहां पर भगवान शिव की खूबसूरत तस्वीरें देख सकते हैं।
Shivratri Photo

Shivratri Photo
भगवान भोलेनाथ सदैव ध्यान मग्न रहते हैं और इसलिए वे सबसे बड़े सन्यासी माने जाते हैं और सभी सन्यासी भी उनकी आराधना में संलग्न रहते हैं।

Bhagwan Shiv ki Photo

Bhagwan Shiv Ki Photo
भगवान शिव एक गृहस्थ के रूप में भी जीवन बिताते हैं और जो भी शिव परिवार की पूजा करता है उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। भगवान भोलेनाथ की पत्नी माता पार्वती हैं और उनके पुत्रों में गणेश और कार्तिकेय जी आते हैं।

Shivratri Shiv Photo
ऐजा कहा जाता है कि भगवान शिव ने एक से बढ़कर एक अस्त्रों की रचना की जो सम्पूर्ण जगत के सबसे भयंकर अस्त्रों में से माने जाते हैं।

Mahadev Ki Photo

Mahadev Ki Photo
कहते हैं महाशिवरात्रि के दिन महादेव की विधि विधान पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
