Shivling Puja Vidhi: शिव जलाभिषेक सामग्री और विधि

Shivling Puja Vidhi In Hindi: सनातन धर्म में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो कोई भी शिवलिंग की विधि विधान पूजा करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। यहां देखिए कैसे करें शिवलिंग की पूजा (Shiv Ji Ki Puja)।

Shivling Puja Vidhi In Hindi: भगवान शिव परमब्रम्ह हैं। वह साकार व निराकार हैं। साकार में निराकार व निराकार में साकार का दर्शन भगवान शिव (Lord Shiva) में ही होता है। शिवलिंग की पूजा बहुत ही सरल, सहज व समर्पण भाव से करना चाहिए। शिवलिंग पर जलाभिषेक (Shivling Jalabhishek Vidhi) करने से ही शिव प्रसन्न हो जाते हैं। शिव सबके हैं। प्रारब्ध को मिटाने का अमर वरदान शिव ही दे सकते हैं। बिना शक्ति के शिव अधूरे हैं। शिव पूजा के साथ माता दुर्गा की उपासना अत्यंत आवश्यक है। यहां जानिए सावन में कैसे करें शिवलिंग की पूजा।

शिवलिंग की पूजा कैसे करें (Shivling Puja Kaiase Karen)

सर्वप्रथम अपने घर से जल लेना सीखें। यदि शिव मंदिर किसी पवित्र नदी के तट पर है तो वहां का जल भगवान को अर्पित करें। यदि घर में शिवलिंग स्थापित करना है तो या तो पारद का शिवलिंग हो या नर्मदेश्वर शिवलिंग। यह दोनों प्रकार के शिवलिंग घर के पूजा घर में रखकर नीचे अर्घा बनाकर प्रतिदिन भगवान का जलाभिषेक करें। दही, दूध व शहद भी भगवान को अर्पित करें। यदि आप व्याधि से पीड़ित हैं तो कुश व गंगाजल जिसे कुशोदक कहते हैं, उसी शिवलिंग पर शिववास के दिन भगवान का रुद्राभिषेक कराएं।

End of Feed