अध्यात्म

Shiva Temple In Delhi: महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली के इन शिव मंदिरों में करें दर्शन, यहां जानें सारी डिटेल

Mahashivratri 2024: जल्द ही महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। ये त्योहार शिव भक्तो के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान शिव के साधक शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ ही पूजा- अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में।

Image

Shiva Temple In Delhi

Shiva Temple In Delhi: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ भगवान शंकर की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लग जाता है। इस दिन लाखों की संख्या में लोग शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और भगवान से आशीर्वाद मांगते हैं। जो भी साधक सच्चे मन से महाशिवरात्रि के दिन शिव की भक्ति करते हैं, उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन करना चाहते हैं तो दिल्ली के इन मंदिरों में जा सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां दर्शन करने मात्र से ही साधक का मन प्रसन्न हो जाता है। आइए जानते हैं यहां दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में।

Shiva Temple In Delhi (दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिर)

नीली छतरी मंदिर

भगवान भोलेनाथ का प्राचीन नीली छतरी मंदिर दिल्ली के यमुना बाजार में स्थित है। ये मंदिर महाभारत काल का बताया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना युधिष्ठिर ने की थी। उन्होंने अश्वमेध यज्ञ के लिए इस स्थान को चुना था।

गौरी शंकर मंदिरदिल्ली के चांदनी चौक में भगवान भोलेनाथ और माता गौरी का प्रसिद्ध मंदिर गौरी शंकर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में मां आदिशक्ति स्थापित हैं। यह भी मंदिर काफी पुराना है। महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा हो जाती है। इस मंदिर में 800 साल पुराना लिंग्म स्थापित है।

मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर में भगवान शिव की 100 फीट ऊंची मूर्ति बनी हुई है। इस मंदिर भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित है। यहां पर शिव जी के दर्शन करने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं।

दूधेश्वर नाथ मंदिर

दूधेश्वर नाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर दिल्ली- एनसीर गाजियाबाद में स्थित है। यहां पर सावन के महीने में लाखों भक्त दर्शन को आते हैं। इस मंदिर में 5000 साल पुराना शिवलिंग स्थापित है। आप चाहें तो महाशिवरात्रि पर यहां जाकर दर्शन कर सकते हैं।

श्री शिव दुर्गा मंदिर

श्री शिव दुर्गा मंदिर पश्चिम दिल्ली में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना 1983 में की गई थी। इसमे शिव और शाक्ति दोनों ही स्थापित हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में लाखों भक्त आते हैं। हर- हर महादेव के जयकारे से ये मंदिर गूंज उठता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article