Shiva Panchakshara Stotra: कुंडली में है कालसर्प दोष, सोमवार के दिन जरूर पढ़ें शिव पंचाक्षर स्तोत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 02:50 PM IST

Shiva Panchakshara Stotra Path: जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प योग या दोष होता है, उसे जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कालसर्प दोष को ज्योतिष में खतरनाक माना गया है। लेकिन यदि आप सोमवार के दिन भगवान शिव के शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करते हैं तो यह दोष दूर होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुल 12 प्रकार के होते हैं कालसर्प दोष
  • शिवजी की अराधना से कालसर्प दोष का प्रभाव होता है कम
  • सोमवार के दिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का करें पाठ

Bholenath Shiva Panchakshara Stotra Impotance: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में स्थित नक्षत्र और ग्रह-दोषों के बारे में बताया गया है। इसमें कालसर्प दोष को खरतनाक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कालसर्प दोष कुल 12 प्रकार के होते हैं, जिसका व्यक्ति पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। जिस जातक की कुंडली में यह दोष होता है, उसका जीवन हमेशा परेशानियों से घिरा होता है। यही कारण है कि लोग कालसर्प दोष के नाम से ही भयभीत हो जाते हैं। जब राहु और केतु एक ओर होते हैं तब अन्य ग्रह इनके बीच आ जाते हैं। ऐसे में कालसर्प योग का निर्माण होता है।

shiv

शिवजी के शिव पंचाक्षर स्तोत्र से दूर होता है कालसर्प दोष

लेकिन भगवान शिवजी की भक्ति से इस दोष का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए जिनकी कुंडली में यह दोष होता है उन्हें भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए और प्रत्येक सोमवार को शिवजी के शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए।

End of Feed