Sawan Morning Images: आज से सावन महीने का आगाज हो गया है। ये महीना 31 अगस्त तक चलेगा। इस पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही माता पार्वती की पूजा के लिए भी सावन महीना खास माना जाता है। मान्यता है कि इसी पवित्र महीने में वर्षों कठोर तपस्या करके माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। जिस वजह से इस महीने के मंगलवार में माता पार्वती की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यहां देखिए भगवान शिव और माता पार्वती की खूबसूरत तस्वीरें। इन तस्वीरों के जरिए आप सावन की शुभकामनाएं (Sawan Ki Shubhkamnaye) भी दे सकते हैं।
Shiv Parvati Images HD: शिव-पार्वती की फोटो
Sawan Ki Hardik Shubhkamnaye In Hindi
सावन के महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करना बेहद फदलायी माना जाता है। इनकी पूजा से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में खुशहाली आती है। गृहस्थों को सावन में पूरे शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। इससे परिवार में खुशियां आएंगी।
सावन में भगवान शिव को बेल पत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प जरूर अर्पित करें। वहीं माता पार्वती को श्रृगांर का सामान चढ़ाया जाता है। इसके बाद दोनों की विधि विधान पूजा करें और इनकी आरती उतारें।
इस बार सावन महीना 59 दिनों तक रहेगा। मलमास लगने के कारण ऐसा हो रहा है। सावन में 8 सोमवार पड़ेंगे तो 9 मंगलागौरी व्रत।
सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की शीघ्र कृपा पाना चाहते हैं तो इनके मंत्रों का जाप जरूर करें। भगवान शिव का सरल मंत्र है 'ॐ नमः शिवाय' और माता पार्वती का सरल मंत्र है 'ॐ पार्वतीपतये नमः'।
पूरे सावन सुबह-शाम माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के समय शिव जी और माता पार्वती दोनों की आरती जरूर गाएं। साथ ही इनकी चालीसा का भी पाठ करें।
जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं उन्हें सावन सोमवार और मंगलवार दोनों के व्रत करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
