Sheetala Saptami 2024 Date, Time And Food Items: हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से परिवार के सभी सदस्यों को गर्मी के मौसम के दौरान होने वाली बीमारियों जैसे चेचक, बुखार, फोड़े-फुंसी आदि से मुक्ति मिल जाती है। महिलाएं शीतला माता का व्रत बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। इतना ही नहीं इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां जानिए इस साल शीतला सप्तमी कब है और इस दिन क्या करते हैं।
Sheetala Saptami 2024 Date
Sheetala Saptami 2024 Date And Time (शीतला सप्तमी 2024 तिथि व मुहूर्त)
- शीतला सप्तमी 1 अप्रैल 2024 सोमवार को मनाई जाएगी।
- शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त सुबह 06:11 से शाम 06:39 बजे तक रहेगा।
- सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 31 मार्च 2024 की रात 09:30 से हो जाएगा।
- सप्तमी तिथि की समाप्ति 30 अप्रैल 2024 की रात 09:09 पर होगी।
Sheetala Saptami Ka Mahatva (शीतला सप्तमी का महत्व)
हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का महत्व बताते हुए कहा गया है कि इस व्रत को रखने से संतानों की सेहत अच्छी बनी रहती है। इस व्रत के प्रभाव से बुखार, आंखों से जुड़ी समस्याओं आदि से मुक्ति मिल जाती है।
Sheetala Saptami Bhog (शीतला सप्तमी भोग)
शीतला सप्तमी के दिन मां शीतला को खास मीठे चावलों का भोग चढ़ाया जाता है। ये चावल गुड़ या गन्ने के रस को मिलाकर बनाए जाते हैं। शीतला सप्तमी से एक रात पहले ही इस भोग को बनाकर रख लिया जाता है और फिर पूजा के बाद इसे ही इसे घर में सभी सदस्यों को खिलाया जाता है। बता दें कि इस दिन घर में सुबह के समय कुछ भी नहीं बनाया जाता है। जो लोग व्रत रहते हैं वो इन्हीं मीठे चावल को खाकर ही व्रत रखते हैं।
