अध्यात्म

Sheetala Saptami 2024 Date, Muhurat: शीतला सप्तमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और भोग

Sheetala Saptami 2024 Date, Time And Food Items: शीतला सप्तमी का त्योहार प्रत्येक वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से चेचक, बुखार, फोड़े-फुंसी जैसी बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। जानिए इस साल शीतला सप्तमी कब है।

Image

Sheetala Saptami 2024 Date

Sheetala Saptami 2024 Date, Time And Food Items: हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से परिवार के सभी सदस्यों को गर्मी के मौसम के दौरान होने वाली बीमारियों जैसे चेचक, बुखार, फोड़े-फुंसी आदि से मुक्ति मिल जाती है। महिलाएं शीतला माता का व्रत बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। इतना ही नहीं इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां जानिए इस साल शीतला सप्तमी कब है और इस दिन क्या करते हैं।

Sheetala Saptami 2024 Date And Time (शीतला सप्तमी 2024 तिथि व मुहूर्त)

  • शीतला सप्तमी 1 अप्रैल 2024 सोमवार को मनाई जाएगी।
  • शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त सुबह 06:11 से शाम 06:39 बजे तक रहेगा।
  • सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 31 मार्च 2024 की रात 09:30 से हो जाएगा।
  • सप्तमी तिथि की समाप्ति 30 अप्रैल 2024 की रात 09:09 पर होगी।

Sheetala Saptami Ka Mahatva (शीतला सप्तमी का महत्व)

हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का महत्व बताते हुए कहा गया है कि इस व्रत को रखने से संतानों की सेहत अच्छी बनी रहती है। इस व्रत के प्रभाव से बुखार, आंखों से जुड़ी समस्याओं आदि से मुक्ति मिल जाती है।

Sheetala Saptami Bhog (शीतला सप्तमी भोग)

शीतला सप्तमी के दिन मां शीतला को खास मीठे चावलों का भोग चढ़ाया जाता है। ये चावल गुड़ या गन्ने के रस को मिलाकर बनाए जाते हैं। शीतला सप्तमी से एक रात पहले ही इस भोग को बनाकर रख लिया जाता है और फिर पूजा के बाद इसे ही इसे घर में सभी सदस्यों को खिलाया जाता है। बता दें कि इस दिन घर में सुबह के समय कुछ भी नहीं बनाया जाता है। जो लोग व्रत रहते हैं वो इन्हीं मीठे चावल को खाकर ही व्रत रखते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article