अध्यात्म

Sheetala Saptami Puja Muhurat: शीतला सप्तमी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और कथा यहां देखें

Sheetala (Shitala) Saptami Puja Muhurat And Puja Vidhi: शीतला सप्तमी 31 मार्च की रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो गई है और इसकी समाप्ति 1 अप्रैल की रात 9 बजकर 9 मिनट पर होगी। जानिए शीतला सप्तमी पूजा का मुहूर्त और पूजा विधि क्या रहेगी।

Image

Shitala Saptami Puja Muhurat 2024

Sheetala (Shitala) Saptami Puja Time And Puja Vidhi: हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी मनाई जाती है। जो इस बार 1 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार माता शीतला की पूजा करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही कई रोगों से मुक्ति मिलती है। यहां जानिए शीतला सप्तमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त 2024 (Sheetala Saptami Puja Muhurat 2024)

शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त 1 अप्रैल 2024 की सुबह 06 बजकर 11 मिनट से शाम 06 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके अगले दिन शीतला अष्टमी मनाई जाएगी जिसे बसोड़ा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

शीतला सप्तमी पूजा विधि (Sheetala Saptami Ki Puja Vidhi)

  • शीतला माता को लाल रंग के फूल अर्पित करें और उसके बाद उनके समक्ष दीपक जलाएं।
  • मां को श्रीफल और चने की दाल चढ़ाएं। बता दें शीतला माता को चढ़ायी जाने वाली चने की दाल को एक दिन पहले ही भिगोकर रख दिया जाता है।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि माता को हमेशा ठंडा भोग ही लगाया जाता है। इसलिए प्रसाद एक रात पहले ही तैयार कर लिया जाता है।
  • पूजा करने के बाद शीतला माता की कथा जरूर सुनें।
  • संभव हो तो शीतला माता के मंदिर जरूर जाएं और वहां जाकर भी पूजा करें।
  • मंदिर से आने के बाद घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से पांच बार अपने हाथ का छाप जरूर लगाएं।
  • मंदिर में शीतला माता को चढ़ाया गया जल थोड़ा घर लेकर जाए और पूरे घर में उस पानी का छींटा मारे।

शीतला सप्तमी व्रत का लाभ (Sheetala Saptami Vrat Ke Fayde)

कहते हैं शीतला सप्तमी का व्रत रखने से परिवार में सभी सदस्यों को चेचक, बुखार, फोड़े-फुंसी और आंखों से जुड़ी बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। विशेष रूप से माताएं इस व्रत को अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article