Sheetala Mata Bhog: शीतला अष्टमी पर माता को लगाएं इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sheetala Ashtami Bhog 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन शीतला अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Sheetala Ashtami Bhog 2024: शीतला अष्टमी का पर्व होली के आठ दिन बाद मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि माता शीतला की पूजा करने से साधक को हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। इस दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही उन्हें ठंडी चीजें चढ़ाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन घर में ताजा भोजन नहीं पकाना चाहिए। बासी भोजन को ही ग्रहण करना चाहिए। शीतला अष्टमी को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं शीतला अष्टमी के दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Sheetala Ashtami Bhog 2024

Sheetala Ashtami Bhog 2024 (शीतला अष्टमी भोग)

  • बासी पुआ
  • पूड़ी
  • मिठाई
  • दाल भात
  • मीठे चावल
  • हलवा
  • पकौड़े

शीतला अष्टमी के दिन क्यों लगाया जाता बासी खाने का भोग

शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इस दिन व्रत में भोग लगाने के लिए एक दिन पहले ही शीतला सप्तमी के दिन ही भोजन बना लिया जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार शीतला माता के ऊपर लोगों को निरोग करने की जिम्मेदारी है। ऐसे में रोगों से बचने के लिए और गर्मी से बचने के लिए माता शीतला की पूजा की जाती है। शीतला माता साधक को चिकन पॉक्स, खसरा, फोड़े और नेत्र रोग से बचाव करती हैं। इस कारण इस दिन माता को बासी खाने का भोग लगाया जाता है।

End of Feed